बदायूं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जनपद में पंहुचते ही पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिनावर पर हजारों की संख्या में एकत्रित होकर फूलमाला, ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी से सम्मान व स्वागत किया।बाद में उपमुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा बदायूँ पहुँचने पर जिलाध्यक्ष, विधायकगण के नेतृत्व में जो स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उसके लिए मैं अभिभूत हूँ। उन्होंने कहा मैं आप सभी के मान- सम्मान की लड़ाई सदैव लड़ता रहूँगा, आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता ही मेरी पूँजी हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी 2014, 2017, 2019 और 2022 में भी भारी बहुमत से विजय हुई है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुँचाने का काम करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विजय पताका फहराने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री के प्रथम बार जनपद आगमन पर धन्यवाद एवं आभार जताया और कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि उपमुख्यमंत्री के इस दौरे के बाद जनपद में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को अंत्योदय तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह,बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक,अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, धर्मेंद्र शाक्य, कुशाग्र सागर, अशोक भारतीय,राणा प्रताप सिंह, हरप्रसाद पटेल, चेयरमैन दीपमाला गोयल, सैनरा वैश्य, अरविंद शर्मा, आकाश वर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, हरिओम पाराशरी, शैलेश पाठक,दयाराम व्यास, बुधपाल सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

You missed