बदायूं के पसेई गांव में दूसरी शादी के बाद मां बेटे ने मिलकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या की, बेटी ने पिता-दादी के खिलाफ तहरीर दी।

बदायूँ। थाना उसावा क्षेत्र के रते नंगला के रहने वाले नेत्रपाल ने अपनी बेटी मीरा देवी की शादी पसेई गांव के रहने वाले कप्तान के बेटे राजवीर से 18 वर्ष पहले की थी। शादी के बाद जीवन ठीक-ठाक से चल रहा था। इसी बीच राजवीर का भाई किसी घटना में मारा गया तो राजवीर ने अपनी पत्नी मीरा देवी व बेटी रोशनी को छोड़ दिया और अपनी भाभी भूरी के साथ ब्याह रचा लिया और अपनी पत्नी बनाकर उसके साथ रहने लगा। जिससे 4 बच्चे भी हुए। राजवीर की पत्नी मीरा देवी सब कुछ सहन कर अपनी ससुराल में ही अपनी बेटी रोशनी साथ मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने लगी। लेकिन राजवीर मीरा देवी को बीच बीच में लड़ाई झगड़े करता रहता था।

बुधवार रात 9:00 बजे राजवीर और उसकी मां रामवती ने मीरा देवी की बेटी रोशनी को दुकान पर सामान लेने भेज दिया और फिर मीरा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। जब बेटी रोशनी दुकान से घर लौटी तो मां मीरा देवी मृत अवस्था पड़ी हुई थी। उसका पिता और मां बोली की बीमारी की वजह से उसकी मां मीरा देवी की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार 10 बजे को शव का पोस्टमार्टम कराया है इस मामले में बेटी रोशनी ने पिता और दादी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

रिपोर्ट शिव प्रताप सिंह

You missed