आला हज़रत उर्स की निगरानी आईसीसीसी से,एडीजी रमित शर्मा व कमिश्नर सौम्या अग्रवाल रहे मौजूद, डीएम व एसएसपी ने मौके पर संभाला मोर्चा..

बरेली।
आला हज़रत का 107वां उर्स पाक इस बार भी पूरी शानो-शौकत और भारी भीड़ के बीच संपन्न हो रहा है। लाखों जायरीन देश-विदेश से बरेली शरीफ पहुंचे हैं। जायरीन की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखते हुए प्रशासन व पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), बरेली जोन रमित शर्मा एवं आयुक्त, बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के साथ इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) बरेली से पूरे आयोजन की पल-पल की निगरानी की। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर नजर रखते हुए उन्होंने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की।

कमान्ड सेंटर में मौजूद रहते हुए एडीजी और कमिश्नर लगातार संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से निर्देश देते रहे। भीड़भाड़ वाले मार्गों, प्रमुख चौराहों और दरगाह परिसर के आसपास की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं नगर आयुक्त ने स्वच्छता और नगर निगम की ओर से की गई व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।

पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अतिरिक्त पीएसी, ट्रैफिक पुलिस और खुफिया विभाग भी मुस्तैदी से ड्यूटी पर लगे रहे। उर्स में आए जायरीन को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।

एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। वहीं कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने अधिकारियों को हिदायत दी कि हर छोटी से छोटी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाए और जायरीन की सुविधा के लिए टीम वर्क के साथ कार्य किया जाए।

107वें उर्स पाक के अवसर पर पूरे शहर का माहौल अदबी और रूहानी

107वें उर्स पाक के अवसर पर पूरे शहर का माहौल अदबी और रूहानी रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। लाखों जायरीन की मौजूदगी में प्रशासन और पुलिस की चुस्त निगरानी से व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही

रोड पर पसीना बहाते रहे पुलिस अधिकारी

जायरीन की भीड़ और शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत तमाम अधिकारी दिन-भर शहर में भ्रमण पर रहे। उन्होंने विभिन्न मार्गों, दरगाह परिसर और यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पूरे शहर में पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी, ट्रैफिक पुलिस और खुफिया इकाई को भी मुस्तैदी

पूरे शहर में पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी, ट्रैफिक पुलिस और खुफिया इकाई को भी मुस्तैदी से तैनात किया गया। आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से एडीजी रमेश शर्मा कमिश्नर सौम्या अग्रवाल हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी । भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती, बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की वजह से यातायात सुचारू रूप से चलता रहा।

देश के साथ विदेश से भी आए जायरीन

बरेली की जनता और दूर-दराज से आए जायरीन ने इस बार प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की खुले दिल से तारीफ की। लोगों का कहना था कि लाखों की भीड़ के बावजूद हर जगह व्यवस्था संतुलित और सुरक्षित रही।