
चैम्बर ऑफ कामर्स की 61वीं वार्षिक आम सभा सम्पन्न, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हुए उद्यमी
बरेली । सैन्ट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिनांक 24 मई दिन रविवार को होटल ओबेराय आनन्द, सिविल लाइन्स, बरेली में ‘‘61वीं वार्षिक आम सभा एवं चैम्बर एक्सीलेंस अवार्ड 2026’’का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष-भाजपा राजेश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि एस.आर.एम.एस. ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति व आई.आई.ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल थे।

मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि देव मूर्ति व दिनेश गोयल , संस्था अध्यक्ष राजीव शिंघल, सचिव अल्पित अग्रवाल, नव निर्वाचित सचिव शरद अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्षों ने दीप प्रवज्लन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

अध्यक्ष राजीव शिंघल ने 61वी वार्षिक आम सभा व चैम्बर एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में आये सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। पिछले वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा पूर्व कोषाध्यक्ष शेखर अग्रवाल ने दिया। उन्होने बताया कि इस वर्ष भी संस्था ने बची धनराशि को फिक्स डिपाजिट में जमा किया। सभी सदस्यों ने बैलेंस शीट को एक स्वर में पारित किया।

सचिव अल्पित अग्रवाल ने पिछले वर्ष के किये गये सभी कार्यक्रमों का विवरण पेश किया और बताया कि संस्था ने अनेक विषयों पर ज्ञानवर्धक सेमिनार व ऑन लाइन सभाऐं आयोजित कीं एवं होली दिवाली जैसे भव्य समारोह भी संस्था की ओर से आयोजित किये गये साथ ही क्रिकेट मैच, रक्तदान शिविर आदि भी आयोजित किये गये। उन्होने यह भी बताया कि व्यापार एवं उद्योग से जुडी समस्याओं को भी उद्योग बन्धु सभाओ के माध्यम से शासन तक पहुचाया गया। नव नियुक्त सचिव शरद अग्रवाल को पूर्व सचिव अल्पित अग्रवाल ने एवं नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल को पूर्व कोषाध्यक्ष शेखर अग्रवाल ने पदभार सौपते हुए शुभकामनाए दीं।

अध्यक्ष राजीव शिंघल ने उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह व्यापार एवं उद्योग की प्रगति एवं विकास के लिए संस्था के माध्यम से हर संभव प्रयास करेगें एवं गतवर्ष के बकाया कार्यों को भी शीध्रातिशीध्र पूर्ण करने का वादा किया। उन्होने कहा कि जल्द ही सभी सरकारी विभागों के समन्वय से एक सेमिनार आयोजित करने का प्रयास करेगें। जिससे उद्योग व व्यापार से जुडी समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो सके। उन्होने इस वर्ष के लिए चुने गये सभी कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय भी सदस्यों से कराया।

मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि देव मूर्ति व दिनेश गोयल द्वारा अल्पित अग्रवाल को आटोमोबाइल क्षेत्र में , अभिनव कटरू को आटोमोबाइल व फाइनेन्स के क्षेत्र में,अभव जसोरिया को सौर प्रणाली एकीकरण के क्षेत्र में दिनेश अग्रवाल को को आटोमोबाइल क्षेत्र में, रवि अग्रवाल को स्वास्थ्य एवं सौदर्य उत्पादो के क्षेत्र में, आदित्य मूर्ति को शिक्षा एवं सांस्कृतिक कार्यों के क्षेत्र में, डाॅ महेन्द्र सिंह बासु को प्राकृतिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में,भावेश कुमार अग्रवाल को भवन निर्माण एवं ज्वैलरी के क्षे़त्र में , शेखर अग्रवाल को मिनिरल वाटर के क्षेत्र में, ललेश सक्सेना को राष्ट्रीय रक्षा प्रणाली के क्षेत्र में, संदीप झावर को अर्बन हाट के विस्तीकरण के क्षेत्र में एवं श्री गिरीश ओवेराॅय को होटल व्यवसाय के क्षेत्र में उत्र्कष्ट कार्य के लिए चैम्बर एक्सीलेंस अवार्ड 2026 देकर सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि देव मूर्ति ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था नें सदैव ही व्यापार एवं उद्योग की उन्नति व विकास के लिए कार्य किया है एवं भविष्य में भी संस्था इसी प्रकार से औद्योगिक समस्याओं का निराकरण करती रहेगी एवं उनके विकास में सहयोगरत रहेगी। उन्होने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि दिनेश गोयल ने भी सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि चैैम्बर के माध्यम से सदस्यों की समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से होता आया है यह संस्था पिछले 60 वर्षो से भी अधिक समय से कार्यरत है एवं दिन प्रतिदिन औद्योगिक विकास एवं उनकी उन्नति तथा समस्याओ का समाधान करती रहेगी।उन्होने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सभी पुरूस्कार विजेताओं शुभकामनाएं दी तथा संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि संस्था की एकजुटता ही उसे उन्नति के शिखर पर ले जा रही है एवं औद्योगिक विकास में इसका काफी योगदान है।

अंत में मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि देव मूर्ति एवं दिनेश गोयल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभा में सिद्धान्त अग्रवाल, रितेश मोहन गुप्ता, आशीष खरे, सीए शैलेन्द्र कुमार महेश्वरी, शुभम जैन, आकाश कुमार अग्रवाल, अश्विनी अरोडा व धर्मेद्र कुमार गुप्ता को सदस्ता प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष किशोर कटरू द्वारा किया गया। सदस्य परिवारों ने बडी संख्या में कार्यक्रम मे भाग लिया एवं देर रात तक म्यूजिकल नाइट का आनंद लिया

इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ केशव कुमार अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, अजय शुक्ला, विमल रेवाड़ी, रवि प्रकाश अग्रवाल, सी ए नीतीश टंडन, योगेश प्रसाद, राजेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, सी ए अखिल रस्तोगी, राजा चावला, सी ए रवीन्द्र अग्रवाल, तनुज भसीन, संजय रेक्रीवाल, आशुतोष शर्मा, रवि शर्मा, तेजेन्द्र सिंह, श्री राज गोयल, उन्मुक्त सम्भव शील, सी ए मोहित टंडन, अमिता अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मो. शकील अहमद, सी ए सुधीर मेहरोत्रा, मयूर थीरवानी एंव सारंग गुप्ता आदि ने भाग लिया।