यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर ईधन की बचत के क्रम में सदर विधायक पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने आज बदायूं नगर के सभी कार्यक्रमों में साइकिल से सहभागिता कीइस अवसर पर सदर विधायक पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने जनता से आह्वाहन किया है कि ईंधन की हरसंभव बचत करे उनकी प्रेरणा से मैने तय किया है कि 1 साल तक प्रत्येक रविवार को मैं बदायूं नगर के समस्त कार्यक्रमों में साइकिल से सहभागिता करूंगा उसी क्रम में मैने आज मैने कृष्णा ज्वेलर्स एंड डायमंड जवाहरपुरी के उद्घाटन में, खेड़ा नवादा अस्पताल के उद्घाटन में साइकिल से सहभागिता की।सदर विधायक ने सभी से आग्रह किया है कि सभी लोग माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन में सहयोग करे।यह भी अवगत करना है की सदर विधायक महेश चंद गुप्ता 2007 में कांग्रेस की सरकार में महंगाई के विरोध में भी नगर में साइकिल से चले थे।