बदायूँ। जनपद बदायूँ में संचालित वाटर पार्क, स्वीमिंग पूल एवं अन्य जल मनोरंजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु सुश्री अंकिता शर्मा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार जनपदीय पुलिस द्वारा 07 दिवस का सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।
चैकिंग के दौरान वाटरपार्क में निम्नबिंदुओं का गहन निरीक्षण किया जाएगा।

वैध लाइसेंस एवं आवश्यक अनुमति पत्र,स्विमिंग के लिए स्थानीय निकाय की अनुमति व एनओसी,प्रशिक्षित लाइफगार्ड की उपलब्धता,प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं सुरक्षा घेरा, चेतावनी बोर्ड एवं गहराई संबंधी संकेतक,सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं सक्रियता,महिला एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था,विद्युत सुरक्षा एवं फिसलन रोकने संबंधी प्रबंध,अग्निशमन व अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता,आपातकालीन निकास मार्ग एवं सुरक्षा मानकों की जांच करी जाएगी।सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि जल मनोरंजन स्थलों पर सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।
जनपद पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की चेकिंग अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे, मानक पूरे ना होने पर की जाएगी कानूनी करवाई।


