बिनावर: विकासखंड सालारपुर क्षेत्र में पशुओं को खुरपका- मुंहपका बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण प्रारंभ हो चुका है। इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी सालारपुर डॉक्टर संजीव भुईयार ने बताया कि यह अभियान 23 जुलाई 2025 से प्रारंभ हुआ है जो कि यह अभियान प्रत्येक गांव में सितंबर 2025 माह तक

चलेगा। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत नौसाना में टीकाकरण किया गया। जिसमें डॉक्टर संजीव भुईयार ने बताया कि जनपद स्तर से ब्लॉक स्तर को 42500 टीका लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जो कि अब तक 7300 टीका मवेशी पशुओं के लगाए जा चुके हैं। सितंबर माह 2025 तक पूरे ब्लॉक में टीकाकरण पूर्ण

कर लिया जाएगा। यह टीका पशु पालक के घर- घर जाकर निःशुल्क लगाया जा रहा है। इस वास्ते चार टीमें कार्य कर रही हैं। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव भुईयार ने पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वह अपने पशुओं को टीका अवश्य लगवाएं।

रिपोर्ट: शिवेंद्र यादव

Oplus_131072