बदायूं। दातागंज कस्बे की एक महिला को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि शव वाहन में डेड बॉडी रखते समय अस्पताल स्टाफ के ही एक युवक ने महिला के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। परिजनों को शक होने पर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो आरोपी की यह घिनौनी हरकत कैमरे में कैद मिली। परिजनों ने सीसीटीवी की मदद से चोर को दबोच लिया और पुलिस थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी सीएमएस डॉ जीके गुप्ता ने बताया अस्पताल के संविदा कर्मचारी के खिलाफ संबंधित संस्था को पत्र लिखा है कर्मचारी को कार्य मुक्त कर दिया है।