बदायूं।थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जून 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे एक चार पहिया वाहन से बदमाश गांव में पहुंचे। गंगादीन पुत्र अजुड़ी सहित तीन लोग पीड़ित रामऔतार के घर आ धमके। पहचान छुपाने के लिए सभी बदमाशों ने नकाब पहन रखा था।

बदमाशों ने रामऔतार के घर में जबरन घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखा 80,000 रुपये नकद और लगभग 100 ग्राम सोना, कुल 3 तोले, जबरन लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने और गांव के अन्य लोगों के आने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।

पीड़ित रामऔतार ने घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह






