बदायूं। बीते दिनों कुंवरगांव थाना क्षेत्र में हुई देसी शराब सेल्समैन मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बदायूं अम्बेडकर पार्क में धरने पर बैठे मृतक मुकेश यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के मण्डल अध्यक्ष डॉ0 हरिनंदन पटेल ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच पीड़ित परिवार के साथ है और कहा कि अगर जल्द से जल्द नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी ना हुई तो बदायूं मे इस आक्रोश को संभालना मुश्किल हो जायेगा। वहीं मण्डल अध्यक्ष ने बताया बदायूं में भ्रष्टाचार चरम पर है। मुकेश यादव के परिवार वाले अनशन पर बैठे हुए हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं बदायूं जनपद में हो रहे अन्याय एवं भ्रष्टाचार

के खिलाफ जन आंदोलन खड़े हो रहे हैं आज अनशन पर पहुंचकर बदायूं जनपद के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल जिला महासचिव हुकुम सिंह चौधरी जिला उपाध्यक्ष फरियाद अली अल्वी ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह अनशन स्थल पर पहुंचकर बदायूं में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीवित विनेश सिंह का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने एवं कर्तव्य पटेल की हत्या करने वाले आरोपियों को बचाने के लिए अधिकारियों का एक ग्रुप काम कर रहा है।
डॉ हरिनंदन सिंह मंडल अध्यक्ष बरेली मंडल बरेली पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच ने कहा इस तरीके का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं मण्डल अध्यक्ष ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा बीते दिनों नगला शर्की में जमीन के मामले में प्रशासन द्वारा जिन लोगों को जमीन थी उन्हीं लोगों पर एवं परिवार की महिलाओं पर फर्जी रंगदारी का मुकदमा लिखाया गया और जमीन पर भू माफिया का कब्जा करा दिया गया था उस मामले भी न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित परिवार को जमीन तो मिल गई लेकिन अभी तक असली दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है।






