बदायूं। अहमदाबाद प्लेट दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों को 2 मिनट का मौन रखकर मोमबत्ती जलाकर कांग्रेस कमेटी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि यह दुर्घटना बहुत ही दुखद घटना है इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए शहर कांग्रेस कमेटी सभी मृतकों के परिवार को सांत्वना प्रेषित करती है।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की अत्यंत

हृदय विदारक घटना है इस घटना में परिवार के परिवार चले गए भारत सरकार को इस दुर्घटना में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करना चाहिए।
शोकसभा में शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सहकारिता विभाग के अध्यक्ष वीरेश तोमर ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद अंसारी, रफत अली,उपाध्याय , हरीश कश्यप पूनम राज आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Oplus_131072