
बदायूं। बाल श्रम निषेध सप्ताह 12 जून से 17 जून तक अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध सप्ताह मनाया जा रहा है।बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता व प्रचार-प्रसार किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध सप्ताह के

उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम,एसएसपी द्वारा हस्ताक्षर कर बाल श्रम के विरुद्ध जन जागरण हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाकर शुरूआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य जनपद को बाल श्रम से मुक्त करना और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस अवसर पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में

जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाल श्रम के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, डिप्टी कलेक्टर कल्पना जायसवाल, सहायक श्रमायुक्त अजीत कन्नौजिया एवं बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।






