भिवाड़ी। भिवाड़ी के टपूकड़ा बस स्टैंड पर वृत्ताधिकारी वृत तिजारा व थानाधिकारी टपूकडा द्वारा सडक सुरक्षा अभियान के तहत बिना हैलमेट चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को हैलमेट वितरण किया। सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, भिवाडी के निर्देशानुसार शिवराजसिंह आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी तिजारा व भगवानसहाय थानाधिकारी पुलिस थाना टपूकडा द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गए सडक सुरक्षा अभियान अभियान के सफल क्रियान्वन हेतू बस स्टैण्ड टपूकडा पर आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जाकर बिना हैलमट चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को हैलमेट वितरण किया गया। यातायात नियम की जानकारी दी जिसमें दुपहिया वाहनों पर दोनो व्यक्तियों को हैलमेट लगाने की समझाईस की गई। बिना लाईसेंस वाहन नही चलाने की समझाईस की गई। यातायात निर्देशक चिन्हों के सम्बंध मे जानकारी दी गई। चौपहिया वाहनों मे यात्रा के दौरान सीट बेल्ट लगाने की समझाईस की गई। गलत दिशा व तेज गति से वाहन नही चलाने की समझाईस की गई। शराब पीकर वाहन नही चलाने की समझाईस की गई। वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल नही करने की समझाईस की गई। नो एन्ट्री जोन के नियमों की पालना करने की समझाईस की गई।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा







