भिवाड़ी। भिवाड़ी के समीप टपूकड़ा थानांतर्गत होशियार सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा में सडक सुरक्षा व साईबर अपराधों से बचाव के सम्बंध में जानकारी दी गई। टपूकड़ा थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, भिवाडी के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गए सडक सुरक्षा अभियान व साईबर शील्ड अभियान के सफल क्रियान्वन हेतू थाना टपूकडा स्थित एच. एस. सी. सै. स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों व साईबर अपराधों से बचने के लिए सावधानी बरतने हेतू आवश्यक जानकारी दी गई।
मुख्य बिन्दू :- थानाधिकारी टपूकडा द्वारा एच.एस. सी. सै. स्कूल के बच्चों व शिक्षकों को साईबर सुरक्षा जानकारियां दी गई जिसमें अपने फोन पर आये किसी भी अज्ञात नम्बर से आये लिंक को क्लिक नही करें।. किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओ.टी.पी. शेयर ना करें। पूर्ण जानकारी के बिना किसी भी एप को डाउनलोड नहीं करें। अपने फोन में स्ट्रांग पासवर्ड बनाकर रखें। बच्चों को ऑनलाईन गेम के नुकसान के सम्बंध मे जानकारी दी गई। ऑनलाईन ट्रांजेक्शन / डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के सही उपयोग के बारे मे जानकारी दी गई। अपने साथ या किसी जानकार के साथ साईबर ठगी होने पर तुरन्त 1930 पर शिकायत करने व पुलिस को सुचित करने बाबत जानकारी दी गई। अज्ञात व्यक्ति से वीडियो कॉल नही करने की जानकारी दी गई। यातायात सुरक्षा जिसमें बच्चों को दुपहिया वाहनों पर दोनो व्यक्तियों को हैलमेट लगाने की समझाईस की गई। बिना लाईसेंस वाहन नही चलाने की समझाईस की गई। यातायात निर्देशक चिन्हों के सम्बंध में जानकारी दी गई। चौपहिया वाहनों मे यात्रा के दौरान सीट बेल्ट लगाने की समझाईस की गई। सडक पार करते समय दोनो तरफ वाहनों को देखकर सडक पार करने की समझाईस की गई। बच्चों को अपने परिजनों को भी यातायात नियमा बताने हेतू समझाईस की गई।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा







