कादरचौक । कादरचौक ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोरीनगला के गांव धोबी नगला में कराया जा रहा है घटिया सामग्री से निर्माण धोबी नगला में पंचायत घर की बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है ।जिसमें पीली आई ईट लगाई जा रही है ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और सचिव के इशारे पर पंचायत घर में पीली ईट से बाउंड्री में लगाई जा रही हैं ।जिसमे मसाला छे एक का लगाया जा रहा हैं ग्रामीणों ने बताया यह कई बार रोक गया लेकिन सचिव और प्रधान के आगे ग्रामीणों की आवाज को दवा दिया गया यह सब की दबंगई से पंचायतों में घटिया सामग्री से निर्माण कराया हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया हैं कि पंचायत घर में न ही मरम्मत की गई और मरम्मत के नाम पर मौजूदा प्रधान और सचिव ने पैसा निकाल लिया मरम्मत के नाम पर पंचायत घर का फर्श तोड़ कर मरम्मत थोड़ी सी कर दी गई प्रधान और सचिव

सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने में लगे है और ग्रामीणों को विकास के नाम पर गुम रहा किया जा रहा हैं
जो कि पंचायत घर में हैड पंप लगा है ।उसको रीवोर के नाम पर पैसा निकाल लिया जाता है। जो खराब पड़ा है ग्रामीणों ओर राहगीरों को पानी पीने के लिया नहीं मिल रहा हैं इन ग्रामीणों ने देशराज भीकम सिंह पन्नालाल मोर सिंह ने बताया कि गांव में कोई काम नहीं कराया जाता है विकास के नाम पर सरकार की योजनाओं को लीपा पोती की जा रही हैं ।इन्होंने विकास के नाम पर अपनी संपति बनाई है जब इस मामले में सचिव से बात की गई तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान और सचिव गांव में कभी नहीं आते है सारे काम काज कागजों पर चल रहे हैं धरातल पर कुछ भी नहीं।
रिपोर्टर रंजीत कुमार गुप्ता



