दहगवां । नगर मे चल रहे माधब किसान मेला ब नुमाइश में सोमवार को भव्य रामबारात निकाली गयी। जिसमे दर्जन भर से अधिक झाकिया निकाली गई जिसमे महिलाओ ने छतों से फूलवर्षा की।
कस्बा दहगवां मे चल रहे माधब किसान मेला व नुमायश मे सोमवार को भव्य रामबारात निकाली गयी। जिसमे दर्जन भर से अधिक झाकियां थी रामबारात को देखने के लिए दूर दराज से बच्चो महिलाओं व पुरुषो ने बारात का आनन्द लिया। झाकियो मे मां दुर्गे,श्री गणेश,शंकर पार्बती,राम,लक्मन,सीता,हनुमान, चट्टी चट्टा, श्रीराम मन्दिर, की झांकियां मुख्य रुप से आकर्षण का केन्द्र रही इसके अलावा काली मां,शंकर जी व काली अखाडा भी लोगो का मन मोह रहे थे झाकियों को देखने के लिए भारी मात्रा मे दौनो ही तरफ छतें खचाखच भरी हुई थी और छतों से महिलाओ ने फूलों की बारिश की
बताते चले कि बारात सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के पैतृक आबास से शुरु हुई और मेला प्रांगण मे बिलय हुई रामबारात मे सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए इंस्पेक्टर रविकरन भारी मात्रा मे पुलिस फोर्स के तैनात रहे
इस मौके पर मौजूद सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, सुभाष।

रिपोर्टर हरवेश यादव