स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ADG जोन बरेली रमित शर्मा द्वारा जोन कार्यालय में ध्वजारोहण कर जोन कार्यालय बरेली में कार्यारत समस्त अधिकारी,कर्मचारी को सम्बोधित करते हुये निष्पक्ष रूप से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलायी..
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन को उत्कृष्ट सेवा के लिये गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त हुआ।
अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा राजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक(गोपनीय) को सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक एवं उत्कृष्ट सेवा के लिये गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त होने पर पदक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।


अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा बरेली जोन को जनसुनवाई पोर्टल(IGRS) में प्रथम स्थान प्राप्त होनेे पर उ0नि0 सतेन्द्र कुमार एवं महिला आरक्षी कली पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहबर्धन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा बरेली जोन के जनपदों में पूर्ण लगन व निष्ठा से अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने वाले एक पुलिस कर्मचारी को प्रशंसा चिन्ह(गोल्ड) एवं 25 पुलिस कर्मचारीगण को प्रशंसा चिन्ह(सिल्वर), 13 पुलिस कर्मचारीगण को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं दो पुलिस कर्मचारीगण को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा चिन्ह व सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मचारीगण को बधाई दी..

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया ध्वजारोहण..

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया।उसके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शपथ ग्रहण कराकर सम्बोधन किया। सहायक परिचालक फरीदा बानो को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट पदक, आरक्षी चालक मनोज कुमार को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी स०पु० आलमशेर एवं मुख्य आरक्षी स०पु० खामोश कुमार को पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र, प्रदान किया गया।

इसी क्रम में फायर सर्विस चालक प्रेम सिंह, फायरमैन योगेश कुमार को रजत पदक मय प्रशस्ति पत्र व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी योगेश कुमार लीडिंग फायरमैन विनोद कुमार, फायर सर्विस चालक राम सुभाष अग्निहोत्री, फायरमैन कमल कुमार शर्मा, कुक प्रमोद कुमार दिवाकर को प्रशस्ति पत्र महानिदेशक उ०प्र० अग्निशमन तथा आपास सेवाओं द्वारा प्रदान किया गया है।

यू0पी0-112 में नियुक्त पीआरवी कर्मियों के द्वारा बेहतर रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य करने वाले पीआरवी कर्मियों में मुख्य आरक्षी शिवशंकर, मुख्य आरक्षी खालिद, महिला आरक्षी बबीता, महिला आरक्षी मीना, महिला आरक्षी मीनू, महिला आरक्षी शीतल, महिला आरक्षी रीता, महिला आरक्षी गायत्री, होमगार्ड संजीव, होमगार्ड अजयपाल, को बेहतर रेस्पांस टाइम हेतु व कमाण्डर अशोक कुमार, सब कमाण्डर बृजेश कुमार, पायलट सुरेन्द्र पाल को पीआरवी ऑफ द डे हेतु एवं मुख्य आरक्षी अरूण कुमार, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शिवराज पुलिस अधीक्षक यातायात, मुकेश प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध, अनीता चौहान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रियतोष त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रदीप कुमार पटेल सहायक रेडियों अधिकारी व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं के अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे।