संविधान की उद्देशिका के वाचन के साथ ही एक वृक्ष लगाने की ली शपथ

बदायूं। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान मे ७८ वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के अठहत्तर सूचना कार्यकर्ताओ ने हाथो में राष्ट्र ध्वज लेकर अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट के नेतृत्व में शहीद पार्क बदायूं से गांधी उद्यान बदायूं तक तिरंगा मार्च निकाला।

सर्वप्रथम संगठन के पदाधिकारियों ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तदांतर मिशन के संरक्षक डॉ एस के सिंह ने सामाजिक/ सूचना कार्यकर्ताओ को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराकर तिरंगा मार्च को हरी झंडी दिखाई।

श्वेत शर्ट, सिर पर गांधी टोपी, हाथों में राष्ट्र ध्वज लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम्, इंकलाब ज़िंदाबाद, महात्मा गांधी अमर रहें, वीर सपूतों की जय, अमर शहीदों का बलिदान- याद रखेगा हिन्दुस्तान के गगनभेदी नारे लगाते हुए पंक्तिबद्ध चल रहे सूचना/सामाजिक कार्यकर्ता नागरिकों में आकर्षण का केन्द्र बने रहे।

गांधी उद्यान पहुंचकर राष्ट्र पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र राग “”रघुपति राघव राजाराम……..”‘ का कीर्तन किया गया। कीर्तन के पश्चात व्यवस्था सुधार मिशन के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने सभी को एक वृक्ष लगाने, वर्ष में एक खादी का वस्त्र खरीदने तथा लोकहित के विषयों पर एक माह में चार सूचनाएं मांगने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के अध्यक्ष/ संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर में भारतीय संविधान एवम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र अवश्य स्थापित करें। आज़ादी के अमृत

वर्ष में जनपद में प्रमुख स्थानों पर सौ फिट ऊंचे तिरंगे फहराए गए, इनकी स्थापना में बड़ी धनराशि व्यय हुई किन्तु सौ फिट ऊंचे तिरंगे दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। इसी प्रकार अमृत सरोवर भी उद्देश्य को प्राप्त नहीं कर सके। शीघ्र ही इस विषय को लेकर सूचना कार्यकर्ता उत्तरदायी अधिकारियों से भेट करेगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मार्ग दर्शक धनपाल सिंह बाबा जी, संरक्षक एम एल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, डॉ एस के सिंह, प्यारेलाल, केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, प्रदेश समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत, मण्डल समन्वयक एम एच कादरी, जिला समन्वयक आर्येंद्र पाल सिंह , सह जिला समन्वयक महेश चन्द्र, राम लखन,

तहसील समन्वयक बदायूं कृष्ण गोपाल, सह तहसील समन्वयक बदायूं मो इब्राहीम , ओमकार ,श्रीराम, मो जिशान कादरी, रफत हुसैन, नेत्रपाल, ओमवीर, भुवनेश कुमार, जावेद, अंकित, प्यारेलाल, टीकम सिंह, जसवीर, फरहत हुसैन कादरी , नूर कादरी, प्रमोद कुमार, ज्ञानदीप शर्मा, विपिन कुमार सिंह आदि सूचना सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Независимо дали сте опитен готвач или начинаещ, в кухнята винаги има място за нови идеи и хитрости. Лесни рецепти и съвети за приготвяне на вкусни ястия могат да направят готвенето истинско удоволствие. А ако сте любители на градинарството, полезни статии за отглеждане на зеленчуци и плодове ще ви вдъхновят да създадете собствена градина. С малко креативност и желание, можете да превърнете ежедневието си в по-вкусно и цветно приключение. Гарантирана е Магия на числата 777: Как Подправки вместо успокоителни: Как Как да унищожите картофените щурци без химикали – ефективен В градината всяка капка вода е ценна, затова е добре да знаеш как да я използваш разумно. Можеш да събираш дъждовна вода в бидони или да инсталираш капково напояване, което ще спести ресурси и време. В кухнята пък, опитай да добавиш пресни подправки от градината в любимите си ястия – те придават уникален вкус и аромат. Не забравяй, че малките трикове в ежедневието могат да направят голяма разлика!