भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर मेरठ के पास शुक्रतीर्थ में 12 फरबरी को “ग्राम परिक्रमा यात्रा”का शुभारम्भ हुआ था

इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा बदायूँ द्वारा 12 फरबरी से अनवरत रूप से चल रही है ग्राम परिक्रमा यात्रा का कार्यक्रम ग्राम संजरपुर गुलाल विकास खंड उझानी में हुआ।

किसानों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के लोग आज आज हमारे प्रधानमंत्री की तरफ देख रहे हैं ।माननीय प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। किसान हमारे देश का भगवान है किसान एक तरफ अन्न उगाता है तो दूसरी तरफ किसान का बेटा सीमा पर सुरक्षा कर देश की सेवा करता है। प्रधानमंत्री की बदौलत आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा रहा है।उनकी ही बदौलत अयोध्या में भव्य व दिव्य भगवान श्री राम के मंदिर में राम लला पधार चुके है।

शोध विभाग प्रमुख रुचि कपूर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प किसानों की आय दोगिनी करने का है।जब किसान खुशहाल होगा तभी हमारा देश भी खुशहाल होगा। भाजपा सरकारं ने किसानों के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया है जिसमें किसान सम्मान निधि किसानों को फसल दुर्घटना बीमा, आयुष्मान कार्ड, उज्वला के तहत गैस कनेक्शन ट्यूबेल कनेक्शन गरीबों को मुफ्त राशन आदि जन कल्याणकारी योजना का लाभ देने का काम किया है।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि आज माताएं बहनें पूरी तरह से सुरक्षित है किसान रात को भी अपने खेत पर जा कर रखवाली कर सकता है। गरीबो को अनेको भाजपा सरकार की कल्यणकारी योजना का लाभ मिल रहा है यह सब भाजपा की सरकार में ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है। जिनमें धारा 370 का हटना महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन बिल पारित होना नई संसद का निर्माण और अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का भव्य निर्माण का होना।

इस मौके पर संजय यादव नत्थूलाल वर्मा योगेश शर्मा देवेंद्र चौहान महावीर राठौर ललतेश ठाकुर हरवीर राजपूत धर्मेंद्र गौड़ विधानसभा विस्तारक अनिल भारत प्रधान पति सुमनवीर सोलंकी अमित किंकर आकाश अवनीश सिंह अभिषेक ठाकुर विशेषकान्त मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।