सहसवान। बुधवार को ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति बंधन अभियान के समापन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के बाद ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए तमाम योजना चलाई जा रही है।उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया आबादी को मोदी सरकार पूरा सम्मान देने का कार्य कर रही है। इस दौरान पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने कहा भाजपा सरकार में आज हर सेक्टर में महिलाओं के लिए नए रास्ते बन रहे हैं। यह नारी सम्मान नारी शक्ति का परिचय है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज महेश्वरी, नगर अध्यक्ष पियूष महेश्वरी, भाजपा नेता सौरभ महेश्वरी, सचिन शर्मा, यदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।