बदायूँ । जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे ही सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशी घोषित करने में लगे हुए वही भाजपा ने बदायूं से अभी अपना कोई प्रत्याशी घोषित नही क्या है।
आपको बताते चले एक न्यूज एजेंसी के सर्वे में सिनोद शाक्य दीपू बदायूं ज़िले की सभी विधानसभाओं में सबसे लोकप्रिय माने गए है। जनता की पहली पसंद सिनोद शाक्य बने हुए है जिसमे प्रत्येक विधानसभा में 50% से ज्यादा लोगो ने अपनी पसंद माना है।वही शेष लोग धाई का आंकड़ा भी पार नही कर सके है इससे यही कयास लगाए जा रहे है कि बदायूं की जनता के दिलो पर राज करने वाले सिनोद शाक्य दीपू को भाजपा आलाकमान कितना समझती है ये तो आने वाला वक़्त तय करेगा।फिलहाल बदायूं लोकसभा क्षेत्र में सभी वर्गों का प्यार सिनोद शाक्य को मिल रहा है।वे पहले भी दातागंज से दो बार विधायक चुने जा चुके है।
वही अगर समाजवादी पार्टी की वात की जाए तो लगातार लोग धर्मेंद्र यादव के टिकट कटने के बाद से प्रदर्शन कर अपनी आपत्ति दर्ज करवा रहे है ।और मांग कर रहे है कि बदायूं लोकसभा से धर्मेंद्र यादव को ही पार्टी प्रत्याशी घोषित किया जाए पूर्व में समाजवादी ने धर्मेंद्र को प्रत्याशी बनाया था लेकिन चंद दिन पूर्व ही पार्टी हाईकमान ने अपना फैसला बदला ओर शिवपाल यादव को बदायूं से प्रत्याशी घोषित कर दिया जिसकी वजह से धर्मेंद्र के समर्थकों में रोष देखने को मिल रहा है।
अब देखना ये होगा भाजपा बदायूं से किस प्रत्याशी पर दांव आजमाएगी ये तो टिकट घोषित होने के बाद ही पता चलेगा फिलहाल सूत्रों का मानना है बदायूँ से सिनोद शाक्य दीपू हो सकते है। भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी।