बदायूँ ।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने जिलाधिकारी मनोज कुमार के लिए सिंथेटिक शिवालिक मेंथा चीन द्वारा बनाकर मार्केट में उतरना किसानों का सबसे बड़ा दोहन मेंथा खेती का रकबा हुआ किसानों को 3 वर्षों से निरंतर नहीं मिल वाजिब दाम जिलाधिकारी से दोनों नेताओं ने वार्ता की तथा ज्ञापन सौंपा जिलाधिकारी ने किसान नेताओं को बताया भारत सरकार की नीति के अनुसार चीन से सिंथेटिक मेंथा आयात करके मार्केट में उतारा जा रहा है जो भारत सरकार की नीति है इसके लिए बंद करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजा जा चुका है। इस मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा जिले में शिवालिक की खेती-बाड़ी से किसान संपन्न हुआ था ।किसानों का तेजी से विकास हो रहा था। उसे नगदी फसल का लाभ मिल रहा था। मगर भारत सरकार द्वारा इन किसानों पर चीन से सिंथेटिक मेंथा मंगाकर खेती खत्म कर दी है। किसान के आमदनी की खेती खत्म हो चुकी है। इस बार किसान मेंथा की खेती न बराबर कर रहा है। जिसका रकबा बहुत कम हो गया इस समय किसान नुकसान उठा रहा है। मक्का की खेती कर रहा है ।श्री सक्सेना ने कहा इस तरह केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा विगत तीन चार दशकों से जिले में मेंथा का करोड़ों में कारोबार था। इस खेती से किसान प्रगति की रहा पर चल रहा था। किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा था परंतु भारत सरकार के लिए किसान को खत्म करना है। जिन खेती से किसान को फायदा होगा उसे खेती को ही खत्म करने पर आमादा है। भारत सरकार जिला अध्यक्ष ने कहा इस मुद्दे को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के यहां लेकर जाया जाएगा और इस समस्या के लिए भी किसान आंदोलन से जोड़ा जाए इस समय बॉर्डर पर सरकार के साथ युद्ध लड़ रहा है। जंग सरकार से हो रही है। किसानों पर जिस तरीके से जुल्म कर रही है। भारत सरकार उनकी बात सुना तो अलग बात है। ब्रिटिश हुकूमत से भी ज्यादा खतरनाक है। सरकार किसान एमएसपी पर कानून बनवाकर ही हटेगा चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े इसके लिए देशभर का किसान एकजुट है ।21 फरवरी के ट्रैक्टर परेड के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू आज कई गांव के लिए रवाना हुए जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंकर धार उनके साथ मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह तहसील उपाध्यक्ष केसर अली तेजराम मौर्य जिला प्रचार मंत्री राशिद अब्बासी तस्लीम गाजी आज लोग मौजूद रहे।