किसानों ने भारत बंद को बताया सफल, जिले में अलग-अलग रहा असर

बदायूँ । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आवाहन पर भारत बंद नए तरीके से किया गया। ग्रामीण भारत के लिए किसानों ने अपने-अपने खेत पर ना जाकर एक दिन काम बंद रखा इसका असर के कई तहसील ब्लॉकों के गांव में दिखाई दिया। इसमें प्रमुख रूप से उझानी ब्लॉक में सिरसौली गांव अल्लापुर भोगी बरामालदेव सदर तहसील के घटपुरी थरा औरंगाबाद माफी सहसवान ब्लाक में रियोनाई महानगर भवानीपुर दहेगमा ब्लॉक सलारपुर ब्लाक अंबियापुर ब्लॉक वजीरगंज ब्लॉक बिसौली ब्लाक के कई गांव में मिला-जुला असर दिखाई दिया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने घूम-घूम कर किसानों को भारत बंद करने के लिए आवाहन किया एक दिन पूर्व भी भारतीय किसान के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई। पहली बार असली भारत बंद का नजारा दिखाई दिया।
अपर जिलाधिकारी रेनू सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार व सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह तहसील उपाध्यक्ष कैसर अली मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह को बुलाकर वार्ता की सभी नेताओं ने कहा हमारा शांति प्रिय तरीके से विरोध प्रकट किया जा रहा है।
हम कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे प्रशासन या जनता के लिए परेशानी पैदा हो। आज हमारा कार्यक्रम गांव की ओर है किसानों से आवाहन किया गया है। वह एक दिन हड़ताल पर रहेंगे।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा जिस तरह प्रधानमंत्री हट धर्मी हिटलर शाही करने से बाज आए निहत्ते अन्नदाताओं पर आंसू गोला छोड़कर गोली चलाकर डरा नहीं सकते दिल्ली जाना कोई अपराध नहीं है। हमारी बात सुनें समस्या का निराकरण करना सरकार का कर्तव्य है। सरकार चुनी हुई है ।राजशाही तानाशाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। बातचीत के रास्ते बात होनी चाहिए हमारी मांगों को पूरा किया जाए एमएसपी को लेकर रहेंगे किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए दिल्ली आंदोलन के दौरान किसानों पर लगे मुकदमे वापस होना चाहिए ।स्वामीनाथ का सीटू फिफ्टी फॉर्मूला को लागू किया जाए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा आज भारत बंद शांतिपूर्वक तरीके से किया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा हमारी रणनीति तय सिसौली में कल होगी जैसे ही राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का फरमान जारी होगा। हम दिल्ली के लिए कूच कर जाएंगे उन्होंने कहा चौधरी राकेश टिकैत से संपर्क में है यह आंदोलन किसानों का देशव्यापी है। सभी की मांगे एक ही है इस आंदोलन से किसी की दूरी नहीं है। बदायूँ के कई गांव में मिला-जुला असर दिखाई दिया । उझानी के नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा महिला प्रकोष्ठ की नसरीन बेगम नगर अध्यक्ष बदायूं के हारून गौश, तेजराम मौर्य, हरचरण लाल वर्मा, भीमसेन राजपूत, शीशपाल राजपूत ,अर्जुन सिंह सहित दर्जनों मुख्यालय भी पहुंचे दोपहर बाद राजेश सक्सेना मंडल प्रवक्ता अपने गांव के लिए रवाना हो गए।