उघैती। दिव्यांग के खोखे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से खोखे में रखे हजारों रुपए के अंडे जलकर राख हो गए।उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोंनाई के बुध बाजार में दिव्यांग ताज मोहम्मद जीवन यापन करने के लिए अंडे बेचने का काम करता है। अंडा बेचने के लिए उसने एक लकड़ी का खोखा बना रखा है। बीती रात किसी समय उसके खोखे में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से खोखे में रखे लगभग 40 हजार से अधिक के अंडे व अन्य सामान जलकर राख हो।सुबह जब खोखा स्वामी अपने खोखे को खोलने पहुँचा तो उसे खोखा जला हुआ मिला।खोखा पूरी तरह जला हुआ देखकर खोखा स्वामी
हक्का-बक्का रह गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक तहसील प्रशासन से कोई भी टीम पीड़ित का हाल जानने नहीं पहुंची।

रिपोर्टर अकरम मलिक