सहसवान। आज सोमवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष में थाना प्रभारी राकेश कुमार एवं चौकी प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने नाधा चौकी पर खिचड़ी का वितरण किया इस मौके पर लोगों ने पहुंचकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रमुख पर्व

माना जाता है। इस पर्व के अवसर पर गंगा स्नान करने व पीला भोजन खिचड़ी गुड गजक शास्त्रों के अनुसार एक महत्वपूर्ण दान पूर्ण माना गया है। यह पर्व सूर्य मकर राशि में उत्तरायण हो जाता है। तब यह पर्व मनाया जाता है।इस पर्व को देवताओं का दिन मानने की मान्यता है।इसीलिए मकर संक्रांति के पर्व पर ऋषि मुनि व अन्य लोग नदियों में स्नान कर पूर्ण दान किया करते हैं।