बदायूँ : 04 जनवरी विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत जनपद में सफलतापूर्वक कराया जा रहा है। 05 से 19 जनवरी तक नगर निकायों में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के क्रियान्वयन के संबंध में अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने निर्देशित किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और वंचित पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। वहीं सीडीओ ने बताया कि जनपद का प्रत्येक लोकेशन पर उपस्थित व्यक्तियों का औसत राष्ट्रीय व राजकीय औसत से अधिक है।
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि 15 नवम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक की यात्रा का आयोजन सफलतापूर्वक संपादित कराया गया है। इसके लिए सभी संबंधित कार्मिक व अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि 05 से 19 जनवरी तक नगर निकायों में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कराया जाना है जिसके लिए एलईडी वन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार कराकर वंचितों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि डे नोडल ऑफिसर की लॉगिन आईडी से ही संबंधित पोर्टल पर यात्रा से संबंधित आंकड़े व फोटो अपलोड कराए जाने हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह आंकड़ों का परीक्षण करने के उपरांत ही पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रत्येक लोकेशन पर व्यक्तियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय औसत 530 व्यक्ति, राज्य का औसत 700 व्यक्ति प्रति लोकेशन है तथा वही जनपद बदायूं का औसत 1044 व्यक्ति प्रति लोकेशन है।
उन्होंने बताया कि आज 05 जनवरी शुक्रवार को बदायूँ क्लब बदायूँ व जिला अस्पताल के समीप अम्बेडकर पार्क में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन होगा तथा 19 जनवरी को पंचायत घर सखानूं व चितौरा रोड बारातघर अलापुर में होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यात्रा के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नीरज सक्सेना को नामित किया गया है।

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन वीके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजी लाल, उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Оптический обман для людей с орлиным зрением: как найти Быстрый тест на IQ: найдите странную птицу среди