सम्भल। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न परम श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष में सुशासन दिवस पर एक संगोष्ठी जिला भाजपा कार्यालय एकता विहार कालोनी संभल पर आयोजित की गई जिसमें अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्री रहते किए

गए प्रयासों व उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से कार्यकर्ताओं के मध्य प्रदर्शित किया गया संगोष्ठी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डाला पूर्व जिला अध्यक्ष भीष्म शर्मा ने भी अटल बिहारी वाजपेई के विषय में विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री रहते हुए उनकी उपलब्धियां को कार्यकर्ताओं के मध्य रखा कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी को देखा व अटल बिहारी वाजपेई के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभात शर्मा जयप्रकाश गुप्ता सौरभ गुप्ता शिल्पी गुप्ता हर्षित गुप्ता अंकुश ठाकुर उमंग अग्रवाल गणेश शर्मा पुष्प लता पाल जी वह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने की कथा संचालन जिला महामंत्री अर्जुन वाल्मीकि ने किया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट