श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति सहसवान के तत्वाधान में कलश यात्रा (पूजित अक्षत), साहित्य वितरण एवं गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ

सहसवान। पंडित ओम प्रकाश हलवाई शिक्षण संस्थान परिसर में कलश यात्रा (पूजित अक्षत), साहित्य वितरण एवं गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ एक विराट हिंदू सम्मेलन कर किया गया। इस कलश यात्रा के पहुंचने का उद्देश्य यह है कि इस कलश में जो पीले चावल हैं। उनको

आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले राम भक्त परिवारों में यह चावल घर-घर वितरित कर अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले श्री रामल़़ला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सभी राम भक्तों को निमंत्रण दिया जा रहा है और साथ ही साहित्य वितरण भी किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज का कार्यक्रम विभाग ग्राम विकास प्रमुख दलवीर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्यानंद योगीराज महाराज (विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य) रहे, मुख्य वक्ता प्रवीण जी महाराज (प्रांत धर्म जागरण प्रमुख) रहे। इस मौके पर आर.डी. शर्मा (प्रांत दिव्यांगजन प्रमुख क्रीड़ा भारती), अतुल सक्सेना फौजी (विभाग समरसता प्रमुख), मदन लाल यादव (खंड कार्यवाह),अंकित तिवारी ( सह.खंड कार्यवाह), आई.पी. सिंह (सह.खंड कार्यवाह), योगेंद्र उपाध्याय (सह.. नगर कार्यवाह), डॉ

सचिन शर्मा (मंडल महामंत्री भाजपा), सौरभ महेश्वरी (नगर अध्यक्ष भाजपा), डॉ अनुपम कुमार (नगर उपाध्यक्ष भाजपा), विवेक कुमार (उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद), महेश शर्मा (मंडल अध्यक्ष उघैती). देव सिंह यादव (मंडल अध्यक्ष सहसवान), गौरव गुप्ता (मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा), सूरज पांडे (विधानसभा विस्तारक), विवेक (नगर खंड प्रचारक) व सैकड़ो की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।