सम्भल । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया किसान दिवस
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी के निजी कार्यालय पर एकत्रित होकर कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर मालार्पण कर बिलारी के पास आये हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन देने के लिये रवाना हुए तो पुलिस ने चौधरी चरण सिंह पार्क हल्लू सराय में रोक लिया सपा कार्यकर्ताओं ने वही गाड़ियों से उतर कर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मालार्पण कर चौधरी

चरण सिंह की 121 वी जयन्ती मनाते हुए मुख्यमंत्री के नाम नो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पुलिस क्षेत्रअधिकारी अनुज चौधरी सम्भल को सौपा ज्ञापन में 1 जनपद संभल में वर्तमान में छुट्टा पशुओं की संख्या अत्यधिक होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इन छुट्टा पशुओं को पकड़कर इनके सिंगो पर रेडियम लगाकर गौशालाओं में रखा जाये 2 हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर किसानों को गन्ने का उचित मूल्य दिया जाये 3 किसानों को खाद बीज व कीटनाशक की व्यवस्था समय से की जाये व उनकी काला बाजारी को रोका जाये 4 किसान दुर्घटना बीमा की राशि किसानों को समय से नहीं मिल पा रही है जल्द से जल्द दिलाने की व्यवस्था की जाये 5 डायल 112 गाड़ियों की संख्या जनपद संभल में बढ़ाई जाये 6 ठंड का प्रकोप बढ़ गया है गरीबों को जल्द से जल्द सरकार कंबल वितरण करके व खुले में सोने वालों के लिए रैन बसेरा का इंतजाम करें 7 जनपद संभल में स्वास्थ्य सेवा को सुचारू बनाए रखने के लिए एम्बुलेंस की संख्या में वृद्धि की जाये व सम्भल जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बड़ाई जाये 8 संभल शहर में जल्द से जल्द रोडवेज बस डिपो की स्थापना की जाए 9 संभल शहर

से चारों ओर जाने वाली सड़कों की स्थिति काफी खराब है दुर्घटनाएं हो रही हैं इनको पुनः जल्द से जल्द बनवाया जाये ज्ञापन देने के बाद अपने संबोधन में फिरोज़ खाँ ने कहा की चौधरी चरण सिंह किसानों नोजवानो दलितों पिछड़ो अल्पसंख्यकों सहित सभी जातियो के नेता थे उन्होंने किसानों की आवाज़ को लोकसभा तक पहुचाने का काम किया चौधरी साहब हमेशा कहते थे देश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडी से होकर जाता है किसानों नोजवानो के दिल मे हमेशा बसे रहेंगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के जन्मदिन के अवसर पर यह संकल्प लिया की चौधरी चरण सिंह के बताये हुए रास्ते पर चलकर हर कार्यकर्ता किसानों नोजवानो की आवाज़ को कभी भी दबने नही देगे और उनके हक की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे और पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओ को उठाते रहेंगे एक एक कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करे।


इस अवसर पर शामिल रहे फिरोज़ खाँ अक़ील खाँ राहिल हुसैन आले हसन जीशान खाँ भगवान दास कल्यान जबर सिंह यादव वीरेश यादव राजेश यादव मोनिस रामरहिस यादव अजय यादव सालिम रिज़वान खाँ ओमकार यादव नाज़िर खाँ अकरम गौरव गुलाम मुस्तुफा फैज़ान शाही आदि लोग शामिल रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट