आज दिनांक 21 दिसंबर 2023 को सायं 7:30 बजे अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा नगर पालिका परिषद बदायूं में प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे डूडा द्वारा संचालित 100 व्यक्तियों की क्षमता के आश्रय गृह का निरीक्षण

किया गया। निरीक्षण के समय साफ सफाई सामान्य पाई गई तथा महोदय द्वारा ऑक्युपेंसी बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए तथा साथ ही साफ सफाई, प्रकाश, पेयजल, अलाव, कम्बल आदि की समुचित व्यवस्था बनाये रखने हेतु

निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय परियोजना अधिकारी, डूडा तथा सामुदायिक आयोजक, डूडा उपस्थित रहे।