सम्भल। विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम लखनपुर मंडल कैला देवी में देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला ,भूप्रकाश राणा मंडल संयोजक, दीनदयाल यादव जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा एवं मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज यादव जिला मंत्री युवा मोर्चा आराम सिंह यादव बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ग्राम प्रधान लालश्री एवं ग्राम प्रधान पति गोविंद तथा सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे
देवेंद्र यादव ने हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सम्मानित ग्राम वासियों को अवगत कराया जैसे की आयुष्मान कार्ड जिससे बीमारी में 5 लाख तक का इलाज मुफ्त होता है ।दूसरी उज्ज्वला योजना गरीब माता बहनों को निशुल्क गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि आदि चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना है जो की किसान के खाते में प्रतिवर्ष ₹6000 तीन किस्तों में किसानों को सम्मान के रूप में सरकार देती है। किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी ने जिले को डार्क जोन से मुक्त करके किसान भाइयों को खेती की सिंचाई के लिए नलकूप के कनेक्शन देने का काम किया है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा विधानसभा संभल के ग्राम पंचायत मबई ठाकुरान में प्रभात शर्मा जिला उपाध्यक्ष ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा हमारी सरकार द्वारा आप के हित में सभी विभागों के स्टाल लगवाकर जनकल्याणकारी योजनाओ को आप तक सुगमता से पहुंचाने के लिए गांव गांव तक भेजी जा रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में गरीबों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से देश के अंतिम व्यक्ति तक जा रही हैं कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक पंकज गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर तेजपाल सैनी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चरण सिंह भारती, रामगोपाल पासी जी बूथ अध्यक्ष दशहरी प्रजापति आदि का पार्टी के निर्देश अनुसार रहना हुआ
विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम नरेटा मोहम्मद पुर में मुख्य अतिथि के रूप में
संतोष देवी ब्लॉक प्रमुख असमोली दानिश अली ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा संभल योगेंद्र त्यागी जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अब्दुल हकीम हयात नगर अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलजार अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा शाहरुख खान नगर महा मंत्री ग्राम प्रधान नूर मोहम्मद तथा सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट