सम्भल। विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम नरेटा मोहम्मद पुर में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संतोष देवी ब्लॉक प्रमुख असमोली दानिश अली ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा संभल योगेंद्र त्यागी जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अब्दुल हकीम हयात नगर अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलजार अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा शाहरुख खान नगर महा मंत्री ग्राम प्रधान नूर मोहम्मद तथा सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।


भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सम्मानित ग्राम वासियों को अवगत कराया जैसे की आयुष्मान कार्ड जिससे बीमारी में 5 लाख तक का इलाज मुफ्त होता है दूसरी उज्ज्वला योजना गरीब माता बहनों को निशुल्क गैस कनेक्शन किसान सम्मन निधि जिसमें की भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना है जो की किसान के खाते में प्रतिवर्ष ₹6000 तीन किस्तों में किसानों को सम्मान के रूप में भारतीय जनता पार्टी देती है। किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी ने जिले को डार्क जोन से मुक्त करके किसान भाइयों को खेती की सिंचाई के लिए नलकूप के कनेक्शन देने का काम किया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट