उघैती। उघैती थाना क्षेत्र में वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया पिता ने आरोप लगाया है 1 साल पहले लड़की घर पर अकेली थी। अकेले होने का फायदा उठाकर जॉनी उर्फ सोमेश पुत्र धनवीर निवासी करनपुर घर में घुस गया था। लड़की जब चिल्लाने लगी तो जॉनी ने तमंचा लड़की के कनपटी पर रख दिया और लड़की के साथ बलात्कार किया जॉनी ने लड़की की वीडियो भी बनाई थी। लड़की परेशान रहने लगी अपनी इज्जत को लेकर लड़की ने अपने घर पर वीडियो और बलात्कार का जिगर नहीं किया जॉनी लगातार लड़की को ब्लैकमेन करता रहा जॉनी दिल्ली काम करता है जैसे ही लड़की के पिता ने लड़की की शादी तय कर दी थी और गोद हो गई थी जॉनी को पता चला तो जॉनी ने फेसबुक पर लड़की की वीडियो वायरल कर दी वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के पिता को पता चला तो लड़की के पिता ने नाम दर्ज थाने में तहरीर दी तहरीर पहुंचने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लड़का दिल्ली में काम करता है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़के को जल्दी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्टर अकरम मलिक