इस्लामनगर । माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की बदायूं जनपद की शाखा का निर्वाचन कस्बे के के  एम इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें  संभल से आए चुनाव अधिकारी एवं जिलाध्यक्ष संभल मोहित सक्सेना की देखरेख में देशराज सिंह यादव को एक बार फिर जिलाध्यक्ष ,आलोक पाठक को जिला मंत्री एवं रमेश पांडे को जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुना गया।
सत्येंद्र पाल सिंह ,अनिल कुमार सिंह, श्याम लाल शाक्य को उपाध्यक्ष ,जितेंद्र सिंह ,सुधाकर शर्मा ,योगेश पाल सिंह, सुजीत सिंह ,मनोज कुमार मौर्य को संयुक्त मंत्री चुना गया। प्रधानाचार्य   एन एल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने कहा कि वह आखरी सांस तक शिक्षक हितों के लिए समर्पित रहेंगे।

रिपोर्ट रंजीत कुमार