इस्लामनगर। शुक्रवार की रात रूदायन में मडफोडा रोड स्थित ईदगाह में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर ईदगाह के गुंबद और दीवाल को तोड़ दिया। शनिवार सुबह ईदगाह में तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची इस्लामनगर थाना पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ चंद्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे गए।

रुदायन कस्बे के लोगों का कहना है कि रात में माहौल बिगड़ने के प्रयास से अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की घटना की गई है। जिसकी खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। जानकारी मिलते ही इस्लामनगर के मौलाना हाजी नसीम खॉ और मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि यहां साल में दो बार नमाज अदा की जाती है। लोगों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। इससे पहले भी थाना क्षेत्र के

भुसाया गांव में ग्राम देवता के मंदिर की मूर्तियों को क्षत्रिग्रस्त कर माहौल बिगड़ने का प्रयास किया गया था। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया ईदगाह में कुछ गुंबद अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े गए थे। पुलिस और पब्लिक के सहयोग से ईदगाह की गुंबद का दोबारा से निर्माण कराया गया है। फिलहाल गांव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है।

रिपोर्ट रंजीत कुमार