उघैतीl उघैती थाना क्षेत्र के कस्बा खितौरा में दस दिनों से चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का बुधवार की रात भगवान राम के राजतिलक के बाद विधिवत रूप से समापन हो गया। बाजार मलिक ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह ने भगवान राम की आरती कर महोत्सव में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत किया। समापन पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किये गये।लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अयोध्या वासियों ने जोरदार स्वागत किया। पूरी अयोध्या नगरी में खुशियां मानते हुए दीप जलाए गए। इसके बाद में गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से भगवान राम के राजतिलक समारोह का आयोजन किया गया। गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। वहीं ब्राह्मणों ने आशीर्वाद दिया।

प्रफुल्लित माताओं ने बार-बार आरती उतारी। इस मौके पर कमेटी के बरिष्ठ कार्यकर्ता आर डी शर्मा ने कहा कि रामायण को देखने सुनने से ज्यादा समझने की जरूरत है। रामायण के पात्रों से हमें कर्तव्य परायणता, त्याग, बलिदान की सीख मिलती है। अगर हमने उनके आदर्शों का थोड़ा सा भी अनुसरण कर लिया तो ये जीवन धन्य हो जाएगा। कमेटी कोशाध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। महोत्सव के आयोजन में कमेटी प्रबंधक महाराज सिंह,नरेंद्र भारद्वाज ,आर डी शर्मा, अरुण कुमार ,तिलक सिंह,प्रवीण पाठक, कुलदीप राणा, नितिन कुमार, गौरव कुमार, भारत सिंह, , रवि शंकर भारद्वाज, बलराम पाठक , नवीन गुप्ता,केन्द्रपाल सोलंकी,अमन सिंह, नमन सिंह,जितेंद्र पाल,योगेश गिरी ,अंकुश प्रताप सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे ।

रिपोटें अकरम मलिक