सम्भल। मां कैला देवी धाम पर उमड़ा जन सैलाब, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन। शतचंडी यज्ञ में दी गई आहुतियां और महंत ऋषि राज गिरी ने सभी को दिया आशीर्वाद एवं संबोधन। मां कैला देवी धाम पर चल रहे सतचंडी महायज्ञ में मुख्य यजमान के

रूप में बहजोई नगरपालिका अध्यक्ष राजेश शंकर राजू और सत्यप्रकाश यादव एडवोकेट,अजय कुमार शर्मा, रोहतास यादव चिकित्सा विभाग, विटू शर्मा, अंकुर रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष नेत्रपाल ,अजय पाल यादव मुंशी ,थाना अध्यक्ष लोकेंद्र त्यागी, हिरदेश यादव ब्लॉक प्रमुख आदि ने यज्ञ में विशेष आहुतियां प्रदान की। इस अवसर पर कैला देवी धाम के पीठाधीश्वर महंत ऋषि राज गिरी ने कहा कि मातृशक्ति ही इस सृष्टि की जन्म दात्री है और पालन कर्त्री भी वही है। बिना मातृशक्ति के सृष्टि का जन्म और पालन असंभव है। इसलिए हमें बेटी बहन बहू और माता का सम्मान हर पल करना चाहिए। इनके प्रसन्न रहने से ही धन-धान्य, यश और शांति मिलती है। अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना के सभी सदस्यों सेवादारों ने सभी अतिथियों

आगंतुकों को भगवा वस्त्र धारण करके सम्मान किया और सभी आगंतुकों ने यज्ञशाला की 11 बार परिक्रमा की। आज महानवमी की तिथि होने सोमवार का दिन होने के कारण कैला देवी धाम विशेष तीर्थ बन गया। यहां लाखों श्रद्धालुओं ने आकर मत्था ठेका। जिसके लिए विशेष पुलिस व्यवस्था लगाई गई थी। जिन्होंने बहुत अच्छी प्रकार से व्यवस्थित कार्य को अंजाम दिया। समाजसेवी जीतपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे सभी सेवादारों और अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। अनेक सामाजिक संस्थाओं ने भी मां दुर्गा पूजन में तथा शतचंडी यज्ञ में भाग लिया।


10 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का कल मंगलवार में दसवां दिन है। पूर्णाहुति का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री गुलाब देवी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट