सम्भल। क्लेक्ट्रेट सभागार बहजोई में मा0 माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश गुलाब देवी व जिलाधिकारी मनीष बंसल व पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत आदि अन्य अधिकारीगण व

जनप्रतिनिधिओं, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारीगण द्वारा माननीय मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश के वर्चुअल उद्बोधन को सुना गया तथा मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला हिंसा व अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर फोरम व महिला संबंधित विभिन्न

सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट