सम्भल। भारतीय जनता पार्टी विधान सभा क्षेत्र चंदौसी जिला संभल के संजीवनी पैलेस में भाजपा महिला मोर्चा जनपद संभल द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किये जाने पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि गुलाब देवी (राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार)उत्तर प्रदेश सरकार) मुख्य अतिथि के रूप में रहीं। गुलाब देवी ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा यह सदन महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों के लिए उनका हृदय की गहराई से धन्यवाद देता है तथा प्रधानमंत्री को महिलाओं के आरक्षण हेतु कानून लाने पर आभार एवम धन्यवाद व्यक्त करता है। हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओ को लगातार सशक्त करने हेतु दिन प्रतिदिन नई – नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है । डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए 2024 में पुनः मोदी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए अनुरोध किया एवं महिलाओ की निरंतर बढ़ती हुई भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने महिलाओं को सशक्त होने के लिए और आज देश में महिलाओ का हर क्षेत्र में अग्रणी होने पर बधाई दी । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू दिलेर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने पर मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा उनके नेतृत्व में देश इसी प्रकार अनवरत प्रगति कर रहा है हमें गर्व है कि हमारे देश का नेतृत्व इतने मजबूत हाथों में है । जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में प्रधानमंत्री को बधाई दी उन्होंने कहा हमारे देश में नारी सम्मान को सर्वोपरि माना गया है । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा राखी सिरोही ‌ ने सदन में बहनों को केन्द्र व प्रदेश से चल रही योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट पुष्पलता पाल ने कहा हमें सदैव इसी तरह निरंतर प्रयास कर आगे बढ़ते रहना है, नारी शक्ति को जो सम्मान भारतीय जनता पार्टी सरकार में मिला है। पहले किसी भी सरकार में नही मिला। साध्वी गीता प्रधान एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष इन्दु रानी ने भी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर रीता सिंह ने व संचालन संगीता सक्सेना एवं मोक्षिका शर्मा ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था जिला महामंत्री विजयाराघव, जिला मीडिया प्रभारी आशा गोस्वामी एवं एडवोकेट किरन शर्मा ने देखी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उमा श्रीवास्तव, एडवोकेट किरन शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी आशा गोस्वामी, जिला मंत्री रेखा सैनी, विधानसभा विस्तारक मनोज सैनी,चंद्रपाल सिंह पप्पू चौधरी, डॉ टी. एस. पाल , परमेश्वर लाल सैनी,शुभम अग्रवाल,राजश्री अग्रवाल, साध्वी गीता ,इंदू रानी,नगर अध्यक्ष कुमुद अग्रवाल, शीनू गुप्ता,कमल कुमार कमल,मीना ,सीमा शर्मा,सरिता सक्सेना, नीलम अरोरा , रिंकी शर्मा , अनीता श्रीवास्तव,अंजू श्रोत्रिय, कंचन वार्ष्णेय,वंदना चौधरी, एडवोकेट चंद्रसेन दिवाकर,रातजू राना, मनोज दिवाकर,आकाश अग्रवाल, मंत्रेश, नीलम गुप्ता, लेखवती सागर ,राधा, आकांक्षा शर्मा, गुड़िया आदि उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट