बिल्सी। बताते चले की पुलिस क्षेत्र अधिकारी बिल्सी चंद्रपाल सिंह को डी०जी०पी उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया आपको बता दें दिनांक 11 04 2021 को थाना सिविल लाइन बदायूं में एक 8 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या करने वाले अभियुक्त को आपके द्वारा गिरफ्तार करके वैज्ञानिक विधि से साक्ष सम्मिलित कर अभियोग की गुणवत्तापूर्ण विवेचना संपादित करते हुए आरोप पत्र को न्यायालय में दाखिल किया गया प्रभावी पैरवी किये जाने के परिणाम स्वरूप न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दोषी करार देते हुए दिनांक 28 07 2023 को मृत्युदंड से दंडित किया है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी सीपी सिंह द्वारा की गई विवेचना कर दोषी को सज़ा दिलाने से खुश होकर डी०जी०पी उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि सी ओ चंद्रपाल सिंह बदायूँ जिले में तेज तर्रार अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं और वहीं गरीबों की मदद करके गरीबों की मसीहा के तौर पर भी जाने जाते है वह जहां भी रहते हैं। वहां उनकी अलग ही पहचान होती है। वहां के लोग उनके जाने के बाद भी उन्हें भूल नहीं पाते है।

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद