मुजरिया। थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैया अलीगंज की बालिकाओं को थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बालिकाओं को मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम
उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैया अलीगंज की कक्षा 8 की बालिकाओं ने मुजरिया थानां का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना। प्रभारी निरीक्षक ने बालिकाओं को आत्मरक्षा का भी संदेश दिया।
महिला सशक्तिकरण और बालिका सुरक्षा योजना के तहत मुजरिया क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैया अलीगंज की बालिकाओं ने अपने शिक्षकों के साथ थानां मुजरिया का भ्रमण किया।
भ्रमण के वक्त थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बालिकाओं को जीडी ऑफिस, मालखाना, हवालात,महिला हेल्प डेस्क,कम्प्यूटर रूम का भृमण कराते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को समझाया।बालिकाओं की सुरक्षा के लिये स्थापित महिला हेल्प डेस्क और आत्मरक्षा की जानकारी दी।बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ भविष्य के लक्ष्य के बारे में बालिकाओं से संबाद किया।
बालिकाओं ने इंस्पेक्टर रेनू सिंह के साथ पूरे परिसर का भी अवलोकन किया व अपराधियो के प्रति पुलिस के व्यवहार की भी यूजानकारी ली।बच्चों के साथ विभागीय शिक्षक मोहित पाल मौजूद थे।महिला कांस्टेबल ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।