सम्भल। चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी भारतीयों में गर्व और गौरव की लहर दौड़ गई। हिंदू जागृति महिला मंच की सभी सदस्यों ने भारत माता की जय जयकार की और देश के वैज्ञानिकों को इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय दिया। हिंदू जागृति महिला मंच की सभी सदस्य दुर्गा कॉलोनी के अमृत कूप मंदिर पर एकत्र हुई। वहां पहुंचकर सभी ने आरती की थाली सजाई और शिव मंदिर पर सामूहिक रूप से महा आरती की। सुरक्षित लैंडिंग के लिए भगवान महादेव की कृपा बताया गया। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच की प्रदेश प्रभारी आशा गुप्ता ने कहा कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित और सफल लैंडिंग ने भारत माता का मस्तक ऊंचा किया है। प्रत्येक भारतीय गर्व और गौरव की अनुभूति कर रहा है। अमृत कूप मंदिर पर अल्पना आर्य, बबीता भारद्वाज, गंगा रस्तोगी, नीरू चाहल, पूनम शुक्ला, रूपाली गुप्ता, रजनी गुप्ता, प्रीति शर्मा, प्राची गुप्ता, शोभा गर्ग, सुनीता यादव, सरिता गुप्ता, सीमा आर्य, शालिनी रस्तोगी, शशि गंभीर, शीतल गुप्ता आदि ने भगवान शिव की महा आरती की और विधिवत भगवान शिव का अभिषेक भी किया। सभी ने भारत माता की जय जयकार करते हुए चंद्रयान 3 की सफल और सुरक्षित लैंडिंग के लिए एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदू जागृति मंच के प्रवक्ता भारत मिश्रा ने किया।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट