उघैती। चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर उघैती बिजली घर पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है। यदि तत्काल बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं होता तो किसान यूनियन 25जुलाई को बिजलीघर पर बड़ी पंचायत होगी उसके बाद जिला मुख्यालय का घेराव करेगी। उमस भरी गर्मी में बिजली

ना आने से पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है।पदाधिकारियों का कहना है यदि जल्द से जल्द बिजली की आपूर्ति की समस्या से निजात नहीं दिलाई जाती है तो बड़े बिजली घर का घेराव किया जायेगा। एलान के बाद बिजली जेई को ज्ञापन दिया ज्ञापन देने के समय चौधरी सौदान सिंह वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह जिला सचिव रविंद्र सिंह तहसील उपाध्यक्ष रूकुम सिंह मदन पाल

सिंह ठाकुर मुनेंद्र सिंह पंडित तेजेंद्र कुमार शर्मा राजीव सुरेश पाल सिंह ऋषि पाल सिंह उमेश कुमार सिंह चंद्रपाल शाक्य नेत्रपाल सिंह धरना में मौजूदगी और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट अकरम मलिक