सहसवान: गंगा नदी में नहाते समय किशोर डूब गया। शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पीएम कराया है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गंगा नदी के सुकर्रा घाट के पास हुआ। ग्राम पंचायत टोंटपुर करसरी के मजरा ठेरा की मढैयां निवासी शंकर की गंगा किनारे पालेज की फसल है। उनका 12 वर्षीय पुत्र प्रदीप दोपहर में गंगा नहा रहा था। इसी दौरान वह बह कर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास खेतों पर मौजूद लोगों ने गाँव में सूचना दी और उसकी तलाश शुरू कर दी।

शुक्रवार देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शनिवार सुबह उसका शव घटनास्थल से थोड़ी दूर गंगा में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मृत्यु से उसके स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।