बदायूँ।दहगवां नगर पंचायत के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजवीर सिंह यादव ने मंगलवार को कार्यालय का उद्घाटन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह के द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया गया।उद्घाटन के समय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा दहगंवा अभी नई नगर पंचायत बनी है और हमारा प्रत्याशी राजवीर एकदम नया और युवा है। राजवीर सिंह यादव एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखते हुए भी इन्होंने नगर पंचायत का प्रथम नागरिक बनने का बीड़ा उठाया निश्चित रूप से यह बहुत बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने कहा की हम सब मजबूती के साथ राजवीर सिंह यादव के साथ खड़े हैं और एकजुटता के साथ इनका विजयी बनाने का प्रयास करेंगे।नगर कांग्रेस कमेटी सहसवान के अध्यक्ष अजहर हुसैन ने भी उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो की जातिगत आंकड़ों पर विश्वास नहीं करती बल्कि विकास की राजनीति करते हुए लोगों को जोड़ती है। नगर पंचायत दहगवां से कांग्रेस के प्रत्याशी राजवीर सिंह यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं हर वक्त आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा। इस अवसर पर भावेश शर्मा ,नीरज शर्मा, विनय शर्मा ,कल्याण सिंह ऋषिपाल सिंह ,शिशुपाल सिंह, मुकेश कुमार सिंह, निर्देश कुमार ,नेम सिंह बबलू उपेंद्र उपेंद्र मनिंदर , शरीफ अहमद आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।