बदायूं। पूर्व एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र यादव ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण कर भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार किया। चौपाल में गांव के लोगों को पत्रांक वितरित करते हुए सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनाई।
उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल कार्यकाल के तहत आयोजित किसान चौपाल में सहसवान विधानसभा के ब्लॉक दहगवां के गांव जरीफनगर अजीतपुर एवं सोवरनपुर जरीफनगर में आयोजित चौपाल में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने 4 साल में ऐतिहासिक काम की मिसाल पेश की है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ है । सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ उसके पात्र को मिल रहा है, जबकि पिछली सरकारों में तमाम योजनाएं धरातल पर आने से पहले ही गायब हो जाती थी। कार्यक्रम संचालन से पूर्व कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। समापन पर सरकार के पत्रांक वितरित किए। इस दौरान पंकज चौधरी अनुज जौहरी शरद गुप्ता मंडल महामंत्री राधा चरण गुप्ता राम सिंह साहब बूथ अध्यक्ष पंकज पाठक मनोहर सिंह यादव गजेंद्र कश्यप मंडल अध्यक्ष सतीश सागर सेक्टर संयोजक आदि लोग मौजूद रहे।