बदायूँ।जिला जिलाधिकारी दीपा रंजन ने आदेश जारी किए हैं कि इस वर्ष 28 व 29 को होली का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति परम्परागत रूप से मनाया जायेगा तथा 29 मार्च को शबे बरात का भी त्यौहार मनाया जायेगा। इन पर्वो के दृष्टिगत कानून/शान्ति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए 27 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
इसके अतिरिक्त 05 अधिकारीगण आरक्षित रहगे, जिन्हें आवश्यकतानुसार मजिस्ट्रेट हेतु नामित किया जायेगा। आरक्षित मजिस्ट्रेट जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहंगे तथा मोबाइल पर निर्देश दिये जाने पर तत्काल डयूटी स्थल पर पहुंचेंगे ।होली पर्व व शवे बरात की दृष्टिगत नगर बदायूँ में नगर मजिस्ट्रेट व उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बदायूँ से विचार विमर्श कर आवश्यकतानुसार नगर के संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती अपने स्तर से कर सकते हैं । जिसकी सूचना तत्काल नाम/मोबाइल नम्बर सहित अधोहस्ताक्षरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ को उपलब्ध कराई जाये। इसके अतिरिक्त इन पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।