सम्भल। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज़ खाँ के कार्यालय पर डॉ राम मनोहर लोहिया जी का 113 वे जन्मदिन के मौके पर गोष्ठी का आयोजन व उनके चित्र पर मालार्पण किया गया इस अवसर पर लोहिया जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ सम्भल सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज़ खाँ ने कहाँ डॉ राममनोहर लोहिया ने हमेशा किसान मजदूर ग़रीब नोजवान दलित पिछड़ो अल्पसंख्यकों एवं सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने कभी भी गरीब किसान मज़दूर की आवाज़ को दबने नही दिया उनकी लड़ाई हमेश लड़ते रहते थे।हम समाजवादी लोग भी हमेशा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के आदेशों पर चलकर गरीबों मजदूरों किसानों नोजवानो एवं सभी वर्गों की सेवा कर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और देश और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार भी बनाएंगे इस अवसर पर अस्पतालों में फल वितरण भी किये गये और यह भी संकल्प लिया गया की सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को ज़्यादा से ज़्यादा जीता कर भेजेंगे और अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करेंगे इस अवसर पर मौजूद रहे।
आरिफ खाँ वीरेश यादव राजेश यादव इमरान खाँ मुन्ना खाँ शाइन क़ुरैशी निक्की खाँ अब्बास खाँ प्रेम यादव सुभाष मोनिस सालिम बाबू खाँ ग़ुलाम मुस्तुफा धीरज आर्य जबर सिंह यादव आदि लोग शामिल रहे।

सम्भल से खलील मलिक