अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को साहू धर्मशाला निकट गोपी चौक में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह पटेल जी द्वारा एवं संगठन की सर्व सहमति से जिला कार्यकारणी बदायूं का गठन किया गया।
जिसमें सोहन पाल साहू को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वेद प्रकाश साहू प्रदेश प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश मनोनित किया गया तृण बिन्दु सह मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश, ज्ञानेंद्र जिज्ञासु प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी बनाया गया डॉ अनुराग शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,डॉक्टर सुशील गुप्ता जिला सचिव, नीरू पटेल जिला महासचिव महिला मोर्चा, संजीव पटेल जिला उपाध्यक्ष, चंद्रदेव वर्मा जिला सचिव, डॉक्टर विजय प्रकाश जिला कोषाध्यक्ष, अमरपाल सिंह जिला मंत्री,प्रदीप मौर्य जिला मंत्री एवं प्रभारी बिसौली विधानसभा बनाया गया।बाबा कुबेर नाथ विधानसभा अध्यक्ष, बिसौली
आदि को जनपद बदायूं के पदाधिकारी नियुक्त किया गया।
मुकेश पटेल सिंह ने सभी पदाधिकारियों को अखिल भारत हिन्दू महासभा के अग्रिम कार्यक्रमों में लक्ष्य के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
राकेश गुप्ता , विचित्र सक्सेना ,जमुना सिंह पटेल , वेद प्रकाश साहू एवं संगीता सिंह जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आदि ने विचार व्यक्त किए व राहुल पटेल ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं सौरभ साहू, विक्की साहू, शिवओम मथुरिया, राघवेंद्र सिंह, अनिल यादव, भागीरथ, जय किशन लाल, अभी साहू, राकेश रमण गुप्त आर्य आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।