उझानी--वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु अबैध हथियार रखने वाले तथा वनाने वाले अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली उझानी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिससे क्षेत्र व आसपास के रहने वाले अपराधियों के छक्के छूट गये है।
आगे जानकारी के मुताबिक अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान में रात्रि गश्त के दौरान आज कांस्टेबल (1321) धर्मेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल (1322) कुशकांत के द्वारा गौशाला रोड़ पर सरकारी नलकूप की कोठरी के पास से अभियुक्त चरन सिंह कश्यप पुत्र पूरन कश्यप निवासी नगर के मोहल्ला नझियाई थाना- उझानी जनपद-बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक अदद चाकू नाजायज बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए उक्त अभियुक्त के संबंध में थाना उझानी पर मुकदमा अपराध संख्या-115/21 धारा 4/25 A ACT पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त को जिला कारागार भेजा गया।
अभियुक्त का नाम व पता:-
1- चरन सिंह कश्यप पुत्र पूरन कश्यप निवासी-मौहल्ला नझियाई थाना- उझानी- जनपद-(बदायूँ)
बरामदगी:-एक अदद चाकू नाजायज